JSON Variables

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

बुढ़ापे में सरकार देगी आपको पैसे - Atal pension yojana



क्या आप एक असंगठित क्षेत्र मे/ प्राइवेट जॉब करते है ? 

या आप एक संगठित( सरकारी ) क्षेत्र मे काम करते है । ?


अगर आपका जवाब है कि आप एक असंगठित क्षेत्र मे काम है । 

तो यह जानकारी आपके लिए ही है । 

अगर आपका जवाब है । कि आप एक सरकारी जॉब मे है । तो भी आप इस blog को पढ़ सकते है । 


संगठित क्षेत्र ( सरकारी ) मे काम करने वालो लोगो को सरकार द्वारा बहुत सी सुख सुविधाएं दी जाती है ।  जैसा कि उनके सेवानिवृत्त ( 60 वर्ष पूरा ) होने के बाद उन्हें सरकार द्वारा सहायता के रूप मे पेंशन दी जाती है । जिससे कि उनकी आगे की जिंदगी अच्छे से कटे । 

इसलिये सरकारी क्षेत्र मे काम करने वाले  आदमी एक प्रकार से उनकी आगे की जिंदगी (age 60+ ) सुरक्षित होती  है ।


पर अगर आप एक असंगठित क्षेत्र ( प्राइवेट ) मे काम करते है । तो आपको अपनी कंपनी , या जिसके लिये आप काम करते है । 

क्या वह आपको  पेंशन देता है ? 

अगर आपका जवाब है ना 


तो आपको निराश होने की जरूरत नही है ।  क्यों कि अब सरकार आपको भी देगी पेंशन ।





जी हाँ दोस्तो सरकार आपको सेवानिवृत्त ( 60 साल के बाद ) के बाद पेंशन देगी । 


जी हाँ आज हम आप सब प्राइवेट क्षेत्र के लोगो से एक ऐसी ही जानकारी शेयर करने वाले है

पर अगर आप सरकारी क्षेत्र मे काम करते है । तो यह जानकारी आपके लिये भी उतनी ही उपयोगी है । जितना कि प्राइवेट जॉब वालो के लिये है । हाँ जी बिल्कुल ये आपके लिए भी उपयोगी है । 


तो अब ज्यादा देर ना करते हुए । सीधे आपको बताते है । कैसे असंगठित क्षेत्र वाले लोग भी पेंशन प्राप्त कर सकते है । 









blog के मुख्यबिन्दु - 


1. अटल पेंशन योजना क्या है । ? -

2. अटल पेंशन योजना का उद्देश्य ?

3. अटल पेंशन योजना के लाभ ? 

4. अटल पेंशन योजना कैसे करे  आवेदन ? 

5. प्रीमियम जमा कैसे करे ? - 



1. अटल पेंशन योजना क्या है । ? -  

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी  एक योजना है । जिसके तहत सरकार 

लाभर्थियों को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन देती है । 


किसके लिये है । यह योजना ? -

  अटल पेंशन योजना को सरकार ने खासतौर पर निम्न आयवर्ग के लोगो के लिये शुरू किया है । अगर आप एक प्राइवेट जॉब मे है । ओर आपकी आय पर आप टैक्स नही देते है । तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है ।


 

असंगठित क्षेत्र 




अटल पेंशन योजना (A P Y ) को कब शुरू किया गया । - 

गरीबो और कम आयवर्ग के लोगो को  पेंशन   देने वाली इस योजना की नींव सरकार ने 1may 2015 मे रखी । 




अटल पेंशन योजना (APY)  के लिये आयु सीमा क्या है ? - 


अटल पेंशन योजना के लिये आवेदन करने वाले कि आयु कम से कम 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिये । और पेंशन पाने वाले व्यक्ति को कम से कम 20 वर्ष तक इस योजना में अपने पैसे जमा करने होंगे । और 60 वर्ष की आयु हो जाने पर जमा कर्ता को पेंशन दी जाएगी । 




अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है ? - 


अटल पेंशन योजना के तहत जमाकर्ता को 1000 से लेकर 5000 रुपये तक कि पेंशन दी जाती है । यह पेंशन आपको तब मिलती है । जब आप सेवानिवृत्त ( 60 वर्ष से अधिक ) हो जाते है । तब आपको मासिक पेंशन दी जाती है ।







2. अटल पेंशन योजना (APY) का उद्देश्य - 


सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है  । कि असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले लोगो को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिल सके । जिससे कि उनकी आगे की जिंदगी सहज (अच्छी ) हो सके । 


अटल पेंशन योजना के नियम / शर्ते -  

अटल पेंशन योजना के तहत आवेदन करने वाले को निम्न नियमो का पालन करना होगा । 


1. जमाकर्ता द्वारा अगर 6 महीने तक पैसे नही डाले जाते है । तो अकॉउंट फ्रीज कर दिया जा है । 


2. अगर 1 साल तक पैसे नही डाले जाते है। तो इस स्थिति मे अकॉउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाता है । 


3. अगर 2 साल तक पैसे जमा नही किये जाते है । तब इस स्थिति मे अकॉउंट बंद कर दिया जाता है । 


6 महीने व 1साल तक पैसे जमा करने पर तो पेनल्टी जमा करने के बाद अकॉउंट खुल जाता है । पर 2 साल तक पैसे न जमा  करने पर अकॉउंट हमेशा के लिये बन्द हो जाता है । 




3. अटल पेंशन योजना के लाभ -



अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ  प्राइवेट सेक्टर मे काम करने वाले लोगो को है । 

असंगठित क्षेत्र के ऐसे लोगो को सरकार ने बुढापे मे पेंशन देने का फैसला मानो करोड़ों लोगों को एक प्रकार का तोहफा था । 


1. अटल पेंशन योजना के तहत 1000 से 5000 रुपए तक कि मासिक पेंशन दी जाती है । 


2. 18 से 40 वर्ष का कोई भी व्यक्ति इस से जुड़ सकता है  । अगर वो इस योजना के नियमो के दायरे में आता है । 


3. अगर 60 से पहले जमाकर्ता की मृत्यु हो जाती है । तब इस स्थिति मे भी जमा पैसे आपके(जमाकर्ता) परिवार को  दिये जाते है 


4. अगर जमाकर्ता की मृत्यु हो जाये । और उसकी पत्नी /पति की भी मृत्यु हो जाये । तब इस स्थिति मे भी आपके पूरे पैसे नॉमिनी ( बैंक गवाह ) को दिए जाते है । 


5. अटल पेंशन योजना (APY)  मे आपको न्यूनतम 210 रुपये भी जमा कर सकते है । अगर आप यह रुपये 18 साल से करते है तो आपको 5000 की पेंशन दी जाती है । 


6. अगर पति की मृत्यु (60 साल के बाद ) हो जाती है । तो मासिक पेंशन पत्नी को दी जाती है । 






4. अटल पेंशन योजना कैसे करे आवेदन - 


अटल पेंशन योजना (APY) के तहत आपको आवेदन करने से पहले आप , इस योजना के नियमो और शर्तों को पढ़ ले । अगर आप इस योजना के दायरे में आते है तो आप तभी आवेदन कर सकते है 


कोन से दस्तावेज रखे अपने पास - 

APY के लिये आवेदन करने के लिये आपको दस्तावेजों की जरूरत होगी । पर कोंन कोंन से दस्तावेज ? 


1. आवेदक भारत का नागरिक होने चाहिये । 

2. आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए । ( जो आधार कार्ड से लिंक हो )

3. आवेदक का आधार कार्ड

4. आवेदन का पहचान पत्र 

5. फ़ोन नंबर

6. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

7. स्थायी निवास प्रमाण पत्र 


offline कैसे करे आवेदन - 

 1. आवेदक को offline आवेदन करने के लिये अपने निकटतम बैंक शाखा (SBI, pnb etc ) मे जाना होगा । 

2. वहाँ अपने सभी दस्तावेज (  real ओर उनकी copy ) लेकर जाना होगा । 


3.  APY योजना का फोम बैंक से लेकर उसे भरना होगा । आप इस फोम को भरने के लिये बैंक कर्मचारी की मदद ले सकते है।


4. इसके बाद इस फोम को बैंक में जमा कर दे आपका खाता खुल जायेगा । 


APY online खाता कैसे खोले - 

online खाता खोले के लिये आप अटल पेंशन योजना की website पर विजिट करके । यहाँ से फोम भर सकते है । 


अटल पेंशन योजना online fome यहाँ से देखे - 👤👇👇👇👇

अटल पेंशन योजना वेबसाइट

Atal pension yojana online fome


 प्रीमियम जमा कैसे करे ? - 


अटल पेंशन योजना खाते में प्रीमियम ( क़िस्त ) जमा करने के लिये आप निम्न staps को follow करे । 


1. आपका जितना भी मासिक / तिमाही प्रीमियम है । आप उसे अपने डेबिट कार्ड से खाते में पैसे जमा करके कर सकते है । 



2. आपका मासिक प्रीमियम आपकी age पर निर्भर करता है । अगर आप 18 साल मे खाता खोलते है । तब प्रीमियम कम होगा । अगर आप 40 साल मे खाता खोलोगे । तब इस स्थिति मे ज्यादा देना होगा । 


3. अटल पेंशन खाते में आप अपने क़िस्त का पैसा बैंक में जाकर भी जमा कर सकते है । 


अधिक जानकारी के लिय आप सरकारी नंबर पर टोलफ्री कॉल कर सकते है ।

👤👤💬💬

1800110069


इन staps को follow करे आप अटल पेंशन योजना APY  का लाभ ले सकते है । 

अगर आप इस योजना से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हो। तो आप 

comment करके पुछ सकते हो । 




 इसे भी देखे । ⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️

Kya hai ( क्या है ) fit india mission ? ओर यह हमारे लिए क्यों उपयोगी है ।

मोदी सरकार की यह योजना देगी आपको 3 गुना पैसा ? जल्द करे ये काम ...




आप हम से सोशल मीडिया ग्रुप पर जुड़कर भी जानकारी ले सकते है ।💬💬💬💬☑️☑️⬇️⬇️⬇️

Facebook group

Telegram group









2 टिप्‍पणियां:

अपना सुझाव देने के लिये आपका धन्यवाद ✍️✍️🙏🙏