JSON Variables

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana.| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

   


भारत की पहचान विश्व भर मे एक कृषि प्रधान देश के रूप मे होती है । और भारत को कृषि मे अग्रणी बनाने की बात हो । और भारत के किसानों की बात ना आये

ये कैसे  हो सकता है । 


भारत के किसानों का नाम आये भी क्यों नही । भारतीय किसान अपने पसीने से अपनी जमीनों को सींचते है । और उस जमीन में ऊपजे अनाज से , ये अन्नदाता किसान पूरे भारतवर्ष का पेट भरते है । भारत के लोग इन किसानों का कर्ज कभी भी नही चुका सकते है । 


अगर भारत देश को मजबूत करना है । तो हमे सबसे पहने यहां के किसानों को मजबूत करना होगा । 


ये किसान पूरे भारतवर्ष का पेट जरुर भरते है । पर ये अपना पेट नही भर सकते है । इनको 

दो वक्त का भी खाना ढंग से नसीब नही हो पाता  । इनको पहने के लिये ढंग के कपड़े , रहने को मकान ओर इनके बच्चों को अच्छी शिक्षा नही मिल पाती है । जो कि बहुत दुख की बात है ।


पर आज सरकार इन अन्नदाताओं को मजबूत करने के लिये बहुत से कदम उठा रही है । 


क्या आप भी किसान है । ? 

अगर हाँ 


तो आप सब अन्नदाताओं ( किसानों) के लिये सरकार ने एक योजना का शुभारंभ किया है । जिसका नाम है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ।


आज हम आपको बताएंगे कि क्या है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना । ? इसका किसानों को क्या लाभ है ?  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे ? 




Pm-kisan samman nidhi






प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है ? - 



भारत सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिये बहुत से कदम उठाये । 



छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये सरकार ने 24 feb 2019 को एक योजना का शुभारंभ किया । जिसका नाम था । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना । 



इस योजना को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शुरू किया गया । 

इस योजना के लिये 100 % धनराशि केन्द्र सरकार देती है । 





  किसान सम्मान निधि योजना क्यों शुरू की गई ? -  


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यही था । कि भारत के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सके।  


ताकि देश मे हो रहे । किसानों की आर्थिक तंगी को कम किया जा सके । किसानों को हो रहे । नुकसान को कम किया जा सके ।


किसानों को बुआई से पहले हो रहे संकट जैसे - बीज , खाद , कृषि उपकरणों को खरीदने के लिये पैसे की कमी होती थी । और वे छोटे किसान इन सब चीजों को खरिदने मे आर्थिक रूप से समर्थ नही थे । इन सब समस्याओं को देखते हुए । 


केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नींव रखी । 



Pm-kisan-samman-nidhi-yojana




प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लक्ष्य - 


 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमुख लक्ष्य यही है । कि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है । 


 सरकार का उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय को 2 गुना करना है । 



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फायदे -  




प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक तंगी से कुछ हद तक मुक्ति मिली है । 



किसानों के बैंक खाते में सरकार द्वारा हर साल 6000 की धनराशि डाली जाती है । यह  पैसे 2000 रुपये के 3 किस्तो मे डाले जाते है । 



 किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के 15 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा ।










प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन कैसे करें - 




 किसान सम्मान निधि योजना कोन कोन कर सकता है । आवेदन  - 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वैसे तो छोटे और सीमांत किसानों को है । 



ऐसे किसानों जिनके पास 2 हेक्टयर या इससे कम जमीन है । ऐसे किसान आवेदन कर सकते है । 



किसान के नाम पर खेत होना चाहिये । 

ऐसे किसानों जो दूसरों की भूमि में खेती करते है उन्हें इसका लाभ नही मिलेगा ।


ऐसे किसानों जो की सरकार कर्मचारि है या रिटायर कर्मचारि है । डॉक्टर , वकील या अन्य लाभ की सेवा मे है । और आयकर का कर देते है । वो इस योजना के लिये पात्र नही है । 



अगर आप ऊपर बतायी गयी । शर्तो मे से किसी भी कैटगरी मे नही आते है । तो आप आवेदन कर सकते है । 




आवेदन करने के लिये आवश्यक दस्तावेज - 




किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने के लिये किसानों के पास निम्न दस्तावेज होने जरूरी है । 


  • खसरा खतौनी की नकल 
  • किसानों कार्ड 
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो 

 




 किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे । - 



जो किसान इस योजना के नियमों के अंतर्गत आते है । ओर जिनके पास ऊपर बताए गए । दस्तावेज है । वो सब इस योजना का लाभ ले सकते है ।



आवेदन करने के लिये सब से पहले आपको  अपने नजदीकी CSC( कॉमन सर्विस सेंटर )  सेंटर पर जाना होगा । वहाँ अपने दस्तावेजो को लेकर जाए । 



इसके बाद CSC सेन्टर वाला आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा देगा । रजिस्ट्रेशन कराने के लिये आप से कुछ शुक्ल लिया जाएगा ।  यह शुक्ल csc सेंटर वाले को देना होगा रजिस्ट्रेशन करवाने का ।



इसके बाद आपका ऑनलाइन फोम सत्यापन के लिये आपके ब्लॉक में पहुच जाएगा । ब्लॉक से सत्यापित होने के बाद राज्य सरकार के पास ओर लास्ट मे यह फोम केंद्र सरकार के पास पहुच जाएगा । 



अब आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त भेज दी जाएगी । 




अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई फ्री में करना चाहते है । आप चाहते है । कि हम आपको फोन से इस योजना के लिये कैसे रजिस्ट्रेशन करे । ये बताए तो आप हमें comment करके बता सकते है । 






प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम कैसे देखें । - 



 रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप किसान सम्मान निधि योजना  मे अपना नाम चेक कर सकते है ।



  • नाम देखने के लिये आप सब से पहले google पर pm kisan search करे । या आप सीधे इस लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट पर जा सकते है।


  • इसके बाद आप farmer corner पर क्लिक करे । इस पर आपको  Beneficiary Status दिखेगा इस पर क्लिक करे  इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा  ।


Pm-kisan samman nidhi portal



  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर डाल लेना है । आधार नंबर डालने के बाद get data पर क्लिक करे । और इस पर क्लिक करने के बाद आपका पूरा data खुल जायेगा । 



  • आप अपनी सारी जानकारी इसमें चेक कर सकते है 






प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सम्बंधित नयी जानकारियां  -  


जब इन योजना को शुरू किया गया था । तब इसके तहत सिर्फ 2 हेक्टयर या इससे कम भूमि के किसानों को शामिल किया गया था । पर अब इस योजना के तहत सभी किसानों को शामिल कर दिया गया है । 



मध्यप्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत किसानों को 6000 हजार सालाना को बढ़ाकर 10000 रुपये सालाना करने की घोषणा की है ।




इस योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिये आप pm kisan care नंबर पर फ़ोन कर सकते है 

नंबर – 011-24300606



अगर आप अपने फ़ोन से इस योजना के लिये ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है । तो इस आर्टिकल को पढ़े ✍️जिसका लिंक ये है ।⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️

यहाँ पर click करे ।


किसान सम्मान निधि new update 


PM Kisan की 7वीं किस्त लेनी है तो फौरन कर लें यह काम ...




आशा करते है । कि यह जानकारी आपके लिये उपयोगी रही होगी । इस blog से संबंधित कोई भी प्रश्न पुछने के लिय आप हमें कॉमेंट कर सकते है । अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक share  करे । 

धन्यवाद ✍️🙏🙏



इसे भी देखे । ⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️


Kya hai ( क्या है ) fit india mission ? ओर यह हमारे लिए क्यों उपयोगी है ।

मोदी सरकार की यह योजना देगी आपको 3 गुना पैसा ? जल्द करे ये काम ...






आप हम से सोशल मीडिया ग्रुप पर जुड़कर भी जानकारी ले सकते है ।💬💬💬💬☑️☑️⬇️⬇️⬇️

Facebook group

Telegram group











0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

अपना सुझाव देने के लिये आपका धन्यवाद ✍️✍️🙏🙏