new LPG gas connection online apply | gas connection application form | gas connection online indane | gas connection online apply
क्या आप भी नया गैस कनेक्शन लेना चाहते हो ?
यदि हाँ तो यह आर्टिकल आपको नया गैस कनेक्शन लेने में मदद करेगा ।
लगभग आज के टाइम पर हर घर मे गैस का इस्तेमाल होता है । सुबह के खाने से लेकर रात को खाना खाने तक गैस का प्रयोग होता है ।
पर अगर आपका खाना बनाते बनाते गैस खत्म हो जाये तो ?
ऐसे परिस्थितियों में आप क्या करेंगे ।
अगर आपके पास 2 गैस सिलेंडर है । तब तो ठीक है ।
अगर एक ही है । तब आप क्या करेंगे ?
ऐसी परेशानी से बचने के लिये कई लोग अपने पास दो गैस सिलेंडर रखते है ।
अगर आपको भी नया गैस कनेक्शन लेना है । तो आपको एक बात तो पता होगी । कि new LPG gas connection लेने के लिये आपको भी एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ सकते है ।
पर , अगर मे आपको बोलूं । की अब आपको गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने की जरुरत नही । तो आपकी क्या राय होगी ?
जी हाँ अब आपको new LPG gas connection लेने के लिये एजेंसियों के चक्कर काटने की जरूरत नही पड़ेगी ।
आज मै आप सब से एक ऐसी जानकारी शेयर करने वाला हु । जिसे की आप new lpg gas connection online ले सकते है । वो भी फ़ोन से बस 5 मिनट में नया गैस सिलेंडर ले ।
new LPG gas connection online apply
एक नया गैस कनेक्शन लेने के लिये आपको सबसे पहले कुछ steps को फॉलो करना होगा ।
step 1 -
gas connection online apply करने के लिये आपको सबसे पहले इंडियन गैस की वेबसाइट पर जाना होगा । आपको सबसे पहले google ओपन कर लेना है । और indane gas सर्च करना है ।
अब आपको indane gas की वेबसाइट पर क्लिक करना है ।
या आप सीधे इस लिंक पर click करके आप indane gas की website पर आ जाएंगे ।
![]() |
| gas connection online apply |
step 2 - (website pr login krna)
- अब indane gas की website पर आने के बाद आप New connection पर क्लिक करना होगा ।
- अब आपको indane gas की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा ।
- रजिस्टर करने के लिये सबसे पहले आपको अपना नाम , मोबाइल , ईमेल ओर कैप्चा को भर लेना है । अब आपको proceed पर क्लिक करना होगा ।
step 2 ( part 2 ) -
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे verify कर ले ।
- इसके बाद आपको अपना पासवर्ड बनाना होगा । आपको एक strong password बनाना होगा । जैसे - Name@1234/Name@2231
- Password बनाने के बाद आपको login पर क्लिक करना है । और अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड को डाल कर लॉगिन कर लेना है ।
इसे भी पढ़े -
Ayushman Bharat Yojana Golden Card - बनवाये बस 5 मिनट मे
Step 3 -
login करने के बाद आप के सामने एक नया पेज ओपन हो जाता है । जहाँ पर आपके सामने दो ऑप्शन आते है । आपको Submit KYC पर क्लिक करना है
step 4 - ( gas connection
application form )
अब आपके सामने gas connection application form खुल जाता है । जिसमे आपको अपना Name , father's name , mother's name , address , ऐसी basic जानकारियां भर लेने है ।
![]() |
| gas connection application form |
नोट : जिन जानकारियो मे स्टार( * ) है । उन्हें जरूर भरे ।
step 4 ( part 2 ) -
- अब आपको अपनी गैस एजेंसी को सेलेक्ट कर लेना है । जहाँ से आप गैस सिलेंडर लेना चाहते है ।
- इसके बाद आपको select product पर क्लिक करना होगा । अब आपको gernal को सेलेक्ट करना है । अब आपको अगर सब्सिडी वाला सिलेंडर चाहिए तो इसे सेलेक्ट कर ले । इसके बाद आपको सिलेंडर का चयन कर लेना है । आपको 5 kg या 14.2 kg को सेलेक्ट कर लेना है । जो भी आपको चाहिए ।
इसके बाद आपको save and continue पर क्लिक करना है ।
step 5 - (document ko upload Krna )
ID PROOF DOCUMENT ⤵️⤵️
- अब आपको documents देने होंगे । पहले आपको ID proof देना होगा । जिसमें आप अपना पेन कार्ड / वोटर कार्ड ओर भी कोई कार्ड को दे सकते है । इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट नंबर डालना होगा । ओर इसकी एक फोटो को अपलोड करना होगा ।
ADDRESS PROOF DOCUMENT ⤵️⤵️
- अब आपको अपना addres proof देना होगा जिसके लिये आप अपना आधार कार्ड दे सकते है । इसके बाद आधार कार्ड नंबर डाल लें । और अपने आधार कार्ड की फ़ोटो को अपलोड कर ले ।
इसके बाद save and continue पर क्लिक कर दे ।
step 6 - other details
- अगर आप PNG(आपके यहाँ पाइप द्वारा गैस पहुचायी जाती है । ) costumer है । तो आप उस ऑप्शन पर टिक कर ले ।
- अगर आपको सब्सिडी नही चाहिये । तो आप yes पर क्लिक करे । अगर सब्सिडी चाहिये तो No पर क्लिक करे ।
- अगर आपके पास ration card है । तो इस का नंबर डाल लें । अगर नही है । तो इस डीटेल को छोड़ दे ।
- अब पैन कार्ड नंबर को डाल लें ।
- इसके बाद अपनी एक फोटो को अपलोड कर ले । ओर save continue कर ले ।
इसे भी पढ़े -
बुढ़ापे में सरकार देगी आपको पैसे - Atal pension yojana
step 7 -
इस के बाद आपको इस जानकारी को पूरा पढ़ लेना है । अब आप I accept above declaration पर क्लिक कर दे ।
step 8 -
- अब आपके सामने आपकी पूरी डिटेल्स देखेगी । इसे एक बार देख ले कुछ गलत तो नही है । इस के बाद आपको i acepet पर टिक करना होगा । और confirm पर क्लिक कर दे ।
- इसके बाद आप confirmation page पर आ जायेंगे । जहाँ लिखा होगा कि KYC is submitted successfully . please relogin to check status आपको इस पर क्लिक करे अपना स्टेटस देख लेना है ।
इसे भी पढ़े -
Check Application status -
अब आप अपना स्टेटस देख सकते है । जिसमे आपकी KYC distributer के पास सबमिट हो गयी है । ओर जब ready for lpg connection वाला ऑप्शन भी ग्रीन हो जाये तब आप गैस एजेंसी मे जाकर अपना गैस सिलेंडर ले सकते है ।
वहाँ पर आपको बस अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा ।
तो इस तरह आप एक नया गैस कनेक्शन ले सकते है । वो भी बिना बार बार एजेंसी के चक्कर लगाए ।
आशा करते है । कि यह जानकारी आप सब के लिये उपयोगी रही होगी । new lpg gas connection online apply करने से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछने या अपनी राय देने के लिये आप comment कर सकते है ।
इसे भी पढ़े -












0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव देने के लिये आपका धन्यवाद ✍️✍️🙏🙏