देश मे गरीब लोगों का शोषण शदियों से होता आया है । और यह शोषण उच्च वर्ग , सम्पन लोगो द्वारा राजा महाराजाओं के काल से ही होता आया है ।
गरीब लोगो को विभिन्न प्रकार की सुख सुविधाओं से वंचित रखा गया । जिसके वो हकदार थे ।
अगर गरीब के परिवार मे कोई बीमार हो जाये । तो वह अपने उस सदस्य को अच्छी स्वस्थ्य व्यवस्था नही दे सकता था । जिसका वो हकदार था ।
देश मे कैंसर , tv जैसी खतरनाक बीमारी अगर गरीब को लग जाये तो मानो उसका मरना तय सा हो जाता था ।
गरीब को इलाज करने के लिये कोई मद्दत नही करता था । और इतनी बड़ी बीमारी का इलाज करना भी तो महंगा होता है ।
ऐसे मे गरीब करे तो क्या ?
किसके पास जाए ?
ये सब बातें गरीब परिवारों के लिये एक बहुत बड़ी समस्या थी ।
ऐसे मे देश के गरीबो को कोन मद्त करेगा इस लिये सरकार द्वारा एक ऐसी बीमा योजना को लागू करना मानो जरूरी सा हो गया था । जो गरीबो को एक अच्छा स्वस्थ्य दे सके ।
blog मे क्या है । खास ?
1.आयुष्मान भारत योजना क्या है
a)आयुष्मान भारत योजना कब शुरू की गई
b)आयुष्मान भारत योजना को क्यो शुरू किया गया
c)आयुष्मान भारत योजना के अन्य नाम
d)किस किस को मिलेगा इस योजना का लाभ
2.आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य
3.आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे उठाये
4. आयुष्मान योजना के अन्य पहलू
आयुष्मान भारत योजना क्या है -
गरीब वर्ग के लोग विभिन्न बीमारियों का इलाज करने मे समर्थ नही थे । अगर उन्हें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो जाय तो उनके पास धन की कमी होने के कारण वो इसका इलाज नही करा सकते थे ।
जिससे की उनकी तक मृत्यु हो जाती थी ।
जिसका प्रमुख कारण धन की कमी थी ।
इस समस्या का समाधन करने के लिये सरकार द्वारा एक स्वस्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई । जिसका नाम था । आयुष्मान भारत योजना ।
आयुष्मान भारत योजना कब शुरू की गई -
गरीब वर्ग के लोगो को बीमारियों से बचाने वाली इस स्वस्थ्य बीमा योजना की नींव भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 23 sep 2018 को रखी ।
यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वस्थ्य बीमा योजना है ।
आयुष्मान भारत योजना को क्यो शुरू किया गया । -
इस योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उदेश्य यही था । कि गरीब और पिछड़े वर्ग के वो लोग जो गम्भीर बीमारियों के इलाज करने मे असमर्थ थे । उन सब लोगों को बीमा योजना के तहत मात्र 50 रुपये मे 5 लाख तक कि सहायता दी जा सके ।
ताकि जो गरीब धन के अभाव के कारण उपचार नही करा पा रहे थे । उन्हें अच्छा उपचार मिल सके ।
आयुष्मान भारत योजना के अन्य नाम -
कई लोगो को यह नही पता है । कि आयुष्मान योजना को अन्य नामो से भी जाना जाता है ।
जैसे - मोदी केयर ओर प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना ये दोनों ही इसके अन्य नाम है ।
किस किस को मिलेगा इस योजना का लाभ -
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगो को है ।
पर आपको बता दु । इस योजना के तहत कुछ नियम और शर्ते है ।
- ग्रामीण लोग जिनका का कच्चा मकान है , परिवार मे कोई वयस्क सदस्य(16-59) का न होना
- परिवार की मुख्या महिला हो । , दिव्यांग व्यक्ति , मजदूर इन सब को इसका लाभ दिया जाएगा।
- कूड़ा उठाने , भिखारी , रेहड़ी पट्टी दुकानदार , मोची , फेरीवाले , सड़क पर रहने वाले अन्य गरीब व्यक्तियो को इस योजना की पात्रता दी गयी है ।
- अन्य जानकारियां के लिये सरकारी वेबसाइट पर भी देख सकते है । यहाँ क्लिक करे
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य -
आयुष्मान भारत योजना को गरीबो व अन्य पिछड़े वर्ग के लोगो के कल्याण के लिये शुरू किया गया था ।
इस लिये इस योजना का लक्ष्य भी यही है कि । इन सब लोगो को अच्छा स्वास्थ्य सेवा दे सके ।
गरीब लोगों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज देना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है ।
आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे उठाये
-
- इस योजना में 5,00,000 रुपये का लाभ पूरे परिवार को दिया जाता है, इस योजना उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्यों द्वारा किया जा सकता है। यानी 1 साल में 500000 तक कि मदद दी जाती है।
- मोदी केयर योजना की संरचना इस प्रकार की बनाई गई है कि परिवार के आकार या सदस्यों की उम्र कोई मायने नही रखतीं है । है।
- इसके एलवा, पहले से मौजूद विभिन बीमारियों को इस योजना में पहले दिन से ही शामिल किया जाता है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिये आपको इस योजना की पात्रता प्राप्त होनी चाहिए । यानी आप इस योजना के नियमो के अंदर आते हो ।
- इसके बाद आप इस योजना के लिये अप्लाई कर सकते है । और आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड प्राप्त कर सकते हो ।
आयुष्मान योजना के तहत सुख सुविधाऐ -
इस योजना के तहत रोगी को निम्न सुविधाऐ दी जाती है ।
- चिकित्सिक परीक्षा, उपचार और परामर्श
- दवाइयों ओर चिकित्सा का खर्चा
- सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों मे मुफ्त इलाज
- अस्पताल मे रहने का खर्चा
- अस्पताल मे खाने का खर्चा
- अन्य जानकारियां के लिये यहाँ क्लिक करे
किन किन रोगों को प्रमुख रूप से रखा गया है ।
- बाईपास तरीके से कोरोनरी आर्टरी
- प्रोस्टेट कैंसर
- करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
- Skull base सर्जरी
- डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
- Pulmonary वाल्व रिप्लेसमेंट
- एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
- Laryngopharyngectomy
- टिश्यू एक्सपेंडर
इसके अलावा सामान्य स्वस्थ्य परेशानीयो का इलाज भी आप करा सकते है ।
आयुष्मान भारत हॉस्पिटल की लिस्ट कहा से देखे ।
आयुष्मान भारत हॉस्पिटल की लिस्ट को ऑनलाइन देखने के लिय यहां क्लिक करे । ⬇️⬇️
दूसरे लेख में हम बात करेंगे । आप कैसे अपने फ़ोन से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
ऐसे ही सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिये हमारे इस ब्लॉग की अन्य पोस्ट को पड़े ।
हमने अपने इस लेख में आयुष्मान भारत से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको दी है। अधिक जानकारी के लिये आप टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
सम्पर्क करे - 14555/1800111565
सरकारी वेबसाइट पर देखे - यहाँ पर क्लिक करे।







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव देने के लिये आपका धन्यवाद ✍️✍️🙏🙏