नमस्कार दोस्तो ,
कैसे हो आप ?
आशा करते है कि आप ठीक होंगे / मस्त होंगे ।
आज मे आप से एक ऐसे टॉपिक पर बात करूंगा । जिसका आप सब के जीवन मे बहुत
महत्व है ।
आप खाना किसमे बनाते है ?
अगर आपका जवाब है चूल्हे मे , तो आज मे आपको एक ऐसी योजना के बारे मे बताऊँगा जिस के तहत सरकार आपको देगी गैस और सिलेंडर वो भी फ्री मे ....
ओर बताऊँगा यह योजना क्या है ? किसके लिये है ? और क्यों है ?
तो चलो दोस्तो blog को शुरू करते है । और बात करते है । उज्ज्वला योजना के बारे मे .....
blog के मुख्यबिन्दु -
1. क्या है । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ?
2.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लक्ष्य ?
3. क्या है ।उज्ज्वला योजना का लाभ ?
4.कैसे करे । आवेदन ?
| Ujjwala yojana 2020 |
1. क्या है । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ? -
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की जरूरत क्यों पड़ी ? -
एक सर्वे के अनुसार , भारतवर्ष में बहुत सी महिलाएं घर का खाना चूल्हे पर बनाती थी । वे महिलायें इस बात से अपरिचित थी कि चूल्हे पर जब वो लकड़ी मे खाना बनाती है । तो इससे उनके स्वस्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । लकड़ी के जलने पर आने वाले धुंए से उन्हें सास सम्बंधित रोग , मोतियाबिंद ओर अन्य खतरनाक बीमारियों हो सकती है ।
पर वो गरीब महिलाएं करे भी तो क्या उनके पास गैस लाने के लिये पैसे भी तो नही है ।
इन सब समस्याओं को जब सरकार ने समझा तो , सरकार ने एक निर्णय लिया कि इन गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाय ।
इसी कड़ी में सरकार ने गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन देने के लिये एक योजना शुरू की जिसका नाम था । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत -
महिलाओं को गैस कनेक्शन देने की शुरुआत
उत्तरप्रदेश के बलिया गांव से हुई । इस योजना को 1 may 2016 को यही से शुरू किया गया ।
इसके बाद देश के अन्य गांव मे गैस कनेक्शन देंने का काम हुआ ।
2.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लक्ष्य ? -
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का प्रमुख लक्ष्य यही है । कि गरीब महिलाओ को जो कि BPL की श्रेणी में है । उन्हें इसका लाभ देना ।
जब यह योजना शुरू की गई थी । तब इसका लक्ष्य 5 करोड़ BPL की महिलाओं को इसका लाभ देना था । 2017 मे इस योजना के तहत 1.5 करोड़ LPG कनेक्शन दिये गए ।
यह योजना 2020 मे अपना लक्ष्य प्राप्त करके 5 करोड़ कनेक्शन देगी ।
जिससे कि देश मे गरीब से गरीब महिला को इसका फायदा मिल सके ।
3. क्या है । उज्ज्वला योजना का लाभ ? -
प्रधनमंत्री उज्ज्वला योजना उन सब गरीब महिलाओं के लिये वरदान है । जो कि गैस कनेक्शन लेने में सहज नही थी ।
इस योजना से 5 करोड़ परिवारों को फायदा पहुचा है ।
इस योजना के तहत महिलाओं को स्वच्छ ईंधन दिया गया ।
इस योजना से महिलाओं में हो रहे स्वस्थ्य खतरों को कम करना ही इसका सबसे बड़ा लाभ है । अब महिलाओं में सास सबधित रोग व मोतियाबिंद जैसे रोगों में कमी आयी है ।
जब महिलायें चूल्हे मे लकड़ी जला कर खाना बनाती थी । तब धुंए से वायु प्रदूषण होता था । जो कि अब कम देखा गया है ।
4.कैसे करे । आवेदन ? -
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ गरीब महिलाओं के लिय है ।
अगर आप BPL की श्रेणी में आते है । तब आप इस योजना के लिये apply कर सकते है । और फ्री गैस कनेक्शन ले सकते है ।
उज्ज्वला योजना के लिये कोन आवेदन कर सकता है ।
- SECC लिस्ट मे नाम होना चाहिये ।
- आधार नम्बर ओर बैंक खाता होना चाहिए ।
- 18 साल की उम्र होनी चाहिये ।
- भारत के नागरिक होने चाहिये ।
- पहले से LPG कनेक्शन नही होना चाहिये ।
- योजना मे sc ST को प्रथमिकता दी जाएगी ।
क्या दस्तावेज जरूरी है । -
इस योजना के तहत वही लोग आवेदक कर सकते है । जिनके पास पहले से LPG कनेक्शन नही है ।
इस स्थिति मे आप अपना आवेदन पत्र LPG ऑफिस में जमा करे ।
- BPL कॉर्ड
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- एक पासपोट साइज फ़ोटो
- विजली या पानी का बिल
- बैंक खाता
- कब्जा पत्र
- आवास पंजीकरण
- इन सब की एक एक कॉपी भी साथ रखे ।
आशा करते है । कि यह article आपके लिये उपयोगी रहा होगा इस blog से संबंधित कोई भी प्रश्न पुछने के लिय आप हमें कॉमेंट कर सकते है । अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक share करे ।
धन्यवाद
आप हम से सोशल मीडिया ग्रुप पर जुड़कर भी जानकारी ले सकते है ।💬💬💬💬☑️☑️⬇️⬇️⬇️
इसे भी देखे । ⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
Kya hai ( क्या है ) fit india mission ? ओर यह हमारे लिए क्यों उपयोगी है ।
मोदी सरकार की यह योजना देगी आपको 3 गुना पैसा ? जल्द करे ये काम ...
बुढ़ापे में सरकार देगी आपको पैसे ? क्या है यह सरकारी योजना







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
अपना सुझाव देने के लिये आपका धन्यवाद ✍️✍️🙏🙏